गले में दर्द और सूजन के घरेलू उपाय- Throat Swelling And Pain Home Remedies


Throat Swelling And Pain Home Remedies: कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप गले में दर्द और सूजन की समस्या आसानी से दूर कर सकते हैं, जानें ऐसे 5 उपाय।

1. गरारे करें:- अगर आप गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर इससे गरारे करते हैं, तो इससे गले की खराश कम होती है और हानिकारक बैक्टीरिया भी साफ होते हैं। इससे सूजन कम करने में मदद मिलती है और दर्द में भी आराम मिलता है। सुबह सोकर उठने के बाद, और दिन में 2-3 बार गरारे जरूर करें।

2. हर्बल चाय पिएं:- ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, तुलसी, मुलेठी, अदरक, लौंग, पुदीना, दालचीनी, आदि जैसी हर्ब्स की चाय पीने से सूजन को कम करने में बहुत मदद मिलती है। आप इसमें शहद मिलाकर सेवन करें, इससे जल्द आराम मिलेगा। दिन में 2-3 बार जरूर पिएं।

3. काढ़ा पिएं:- आप चाहें तो तुलसी, मुलेठी, अदरक, लौंग, पुदीना आदि को पानी में साथ में पानी में उबालकर, इनका काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। यह गले की खराश और सूजन कम करने में बहुत प्रभावी है। दिन में 2-3 बार शहद मिलाकर पीने से बहुत लाभ मिलेगा।

4. भाप लें:- भाप लेने से भी गले की सिकाई करने में मदद मिलती है। इससे अंदर से गले की अच्छी तरह सिकाई होती है। आप चाहें तो गर्म पानी में पुदीने के तेल, नीम के पत्ते डालकर भी भाप ले सकते हैं। इससे सूजन कम करने में बहुत मिलेगी।

5. गर्म सिकाई करें:- कई बार गले में दर्द और सूजन टॉन्सिल्स के कारण भी होती है, ऐसी स्थिति में बाहर से गर्दन के हिस्से की सिकाई करने में बहुत लाभ मिलता है। आप इसके लिए होट बैग, गर्म तवे और सूती कपड़े की मदद से भी सिकाई कर सकते हैं। इससे जल्द आराम मिलेगा।

News Source: SM Hindi News




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ