घुटनों के दर्द से राहत दिलाएगा सरसों का तेल और लहसुन, जानें उपयोग का तरीका


सरसों का तेल और लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सरसों के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। सरसों के तेल में सूजन को कम करने वाले गुण भी होते हैं। सरसों का तेल हड्डियों को मजबूत बनाता है, सूजन कम करता है और दर्द से राहत दिला सकता है।  इसके साथ ही लहसुन में भी जोड़ों और घुटनों के दर्द को कम (What are the Benefits of Garlic and Mustard Oil) कर सकता है। ऐसे में आप सरसों के तेल और लहसुन को अलग-अलग इस्तेमाल करने के बजाय दोनों को एक साथ उपयोग में लगा सकते हैं। इससे आपके घुटनों का दर्द कुछ ही दिनों में छूमंतर हो जाएगा।

घुटनों के दर्द में सरसों का तेल और लहसुन का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आपको घुटनों में दर्द रहता है, तो आप सरसों का तेल और लहसुन का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में सरसों का तेल डालें। इसमें लहसुन की कुछ कलियां डाल दें और अच्छी तरह से पका लें। लहसुन और तेल को तब तक पकाएं, जब तक लहसुन अच्छी तरह से पक न जाए। इस स्थिति में लहसुन काला हो जाता है। अब सरसों के तेल और लहसुन के इस मिश्रण को हल्का गुनगुना होने दें। इसके बाद आप इस मिश्रण से अपने घुटनों और जोड़ों की मालिश कर सकते हैं। रोजाना सुबह-शाम इस तेल से घुटनों की मालिश करने से आपको काफी आराम मिल सकता है।

News Source: SM Hindi News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ