इसरो वैज्ञानिक मोदी जी को सूर्य तक ले जाएं', मुंबई बैठक से लालू ने साधा PM पर निशाना


INDIA Meeting Mumbai Live Updates: मुंबई में INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का दो दिन के लिए जमावड़ा लगा है. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में ये नेता 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं. बैठक के पहले दिन यानी गुरुवार को INDIA गठबंधन ने चुनाव मोड में आने और 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए से मुकाबला करने की अपनी योजनाओं को तेज करने का फैसला किया.
2024 लोकसभा चुनाव में NDA का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा के लिए मुंबई में दो दिन से 'INDIA' गठबंधन की बैठक जारी है. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में चल रही बैठक के दूसरे दिन नेताओं ने ग्रुप फोटो खिंचाकर एकजुटता का संदेश दिया. इसके अलावा कोऑर्डिनेशन कमेटी में शरद पवार, तेजस्वी यादव, संजय राउत समेत 13 नेताओं को शामिल किया गया है. हालांकि, अभी कन्वेनर पर फैसला नहीं हुआ है. इसके अलावा आज I.N.D.I.A गठबंधन का नया लोगो लॉन्च नहीं होगा. इसके अलावा बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. आज बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मुला पर चर्चा होगी. दरअसल, मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है. माना जा रहा है कि इसमें वन नेशन वन इलेक्शन पर बिल आ सकता है. 

News Source: SM Hindi News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ