काला धन, स्विस बैंक को लेकर मोदी सरकार पर वार, लालू यादव बोले- 15 लाख के झांसे में हमने भी खुलवाया जनधन खाता


2024 लोकसभा चुनाव में NDA का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा के लिए मुंबई में दो दिन से 'INDIA' गठबंधन की बैठक जारी है. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में चल रही बैठक के दूसरे दिन नेताओं ने ग्रुप फोटो खिंचाकर एकजुटता का संदेश दिया. इसके अलावा कोऑर्डिनेशन कमेटी में शरद पवार, तेजस्वी यादव, संजय राउत समेत 13 नेताओं को शामिल किया गया है.

मुंबई में INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का दो दिन के लिए जमावड़ा लगा है. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में मीटिंग को संबोधित करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. लालू यादव ने कहा कि हमें खुशी है कि सभी दल एक साथ आ रहे हैं. हम शुरू से यह लड़ाई लड़ते रहे हैं कि 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ'.

लालू ने कहा कि इस देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं. देश में गरीबी, मंहगाई बढ़ रही है. लगातार लड़ाई लड़ते-लड़ते हम लोग आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं. तंज कसते हुए आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी को छोड़कर सभी दल एकजुट हुए हैं. सभी को याद होगा कि कितना झूठ बोलकर बीजेपी सत्ता में आई थी. 

'मोदी जी ने कहा कि था स्विस बैंक का पैसा वापस लाएंगे'

लालू यादव ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने के लिए हम लोगों का नाम लिया गया था. यह प्रचारित किया था कि इन लोगों का पैसा स्विस बैंक में जमा है. इतना ही नहीं मोदी जी ने देश की जनता से कहा कि था स्विस बैंक का पैसा वापस लेकर आएंगे और लोगों को 15-15 लाख रुपये मिलेंगे. 


'ये गठबंधन 28 पार्टियों का नहीं बल्कि 140 करोड़ लोगों का है' 
इससे पहले मीटिंग को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले गठबंधन के नेताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि ये गठबंधन 28 पार्टियों का नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का गठबंधन है. देश के लोग एकजुट हो रहे हैं.

News Source: SM Hindi News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ