पैसे निकालने के लिए नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत | कैसे काम करेगा UPI ATM?

UPI ATM: UPI ATM अभी मार्केट मे नया आया है इस ATM का इस्तेमाल करके आप बिना कार्ड के भी पैसे प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए अब ATM Card की जरूरत नही| इस ATM से पैसे UPI की मदद से निकलते हैं.

जी हां दोस्तों डिजिटल पेमेंट ने तो देश में लेन-देने के तरीके को पूरी तरह से बदल के रख दिया है. अब किसी को शॉपिंग करना हो, या फिर सब्जी खरीदनी हो, पॉकेट  में बस फोन होना चाहिए. इस फोन की मदद से आप UPI पेमेंट करके तमाम चीजों को आसानी से खरीद सकते हैं. कैश की कोई जरूरत नही पड़ती|

कैश की दिक्कत?
कई बार हमारे सामने कैश की समस्याएं आ जाती है लेकिन अब इन समस्याओं से निपटने का आसान तरीका मार्केट में आ चुका है. जिसका नाम है UPI ATM | इसकी मदद से आप बिना कार्ड से भी कैश विड्रॉ कर सकते हैं. 

ऐसे काम करता है UPI ATM?
जब आप किसी UPI ATM पर जायेंगे तो वहाँ आपको कार्ड लेस ट्रांजेक्शन पर क्लिक करना होगा. क्लिक करने के बाद आपको स्क्रीन पर कई सारे अमाउंट्स नजर आएंगे, जिसमें से आपको किसी एक अमाउंट को सलेक्ट करना होगा. अमाउंट सलेक्ट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक QR कोड दिखेगा, जिसे आपको अपने फोन से स्कैन करना होगा. 

अब स्कैन करने के लिए आपको अपने फोन में मौजूद किसी UPI ऐप को ओपन करना होगा और QR स्कैन करना होगा.उसके बाद आपको UPI PIN एंटर करना होगा. PIN एंटर के बाद आपके फोन पर ट्रांजेक्शन का एक मैसेज आएगा. साथ ही UPI ATM से पैसे विड्रॉ हो जाएंगे. 

News Source: SM Hindi News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ