क्या होता है माइग्रेन
माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें मुख्य तौर पर सिर के आधे भाग में तेज दर्द होता है। यह दर्द कुछ देर से लेकर कुछ दिनों तक रह सकता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, माइग्रेन दुनियाभर में विकलांगता का तीसरा सबसे प्रचलित और सातवां प्रमुख कारण है। तेज खुशबू, तेज आवाज या तेज रोशनी आदि से माइग्रेन की समस्या प्रभावित हो सकती है।
माइग्रेन में सिर में तेज दर्द के साथ बेचैनी, उल्टी महसूस हो सकती है। कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी माइग्रेन के दर्द को दूर किया जा सकता है।
गाय का घी
माइग्रेन के दर्द को दूर करने के लिए गाय का घी काफी प्रभावी माना जाता है। यह शरीर और दिमाग में अतिरिक्त पित्त को संतुलित करने में मदद करता है। अगर आपको माइग्रेन का दर्द है, तो आप गाय के घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गाय के घी को रोटी चावल या फिर सब्जी में डाल कर खा सकते हैं। इसके अलावा माइग्रेन का दर्द होने पर, गाय के घी की दो बूंद नाक में डालने से दर्द में जल्द राहत मिलती है।
दालचीनी
दालचीनी एक तेज सुगंध वाला मसाला है। इसका इस्तेमाल माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए दो चम्मच दालचीनी पाउडर में पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने माथे पर 20 से 25 मिनट तक लगाकर रखें। इस लेप को लगाने से आपको माइग्रेन के दर्द से तुरंत आराम मिलेगा।
नींबू के छिलके
माइग्रेन के दर्द को कम करने के लिए आप नींबू के छिलकों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के छिलकों को घिसकर पीस लें। इस पेस्ट को अपने माथे पर लगाएं। नींबू की सुगंध से इंद्रियों को शांत करने में मदद मिलती है। सिर के दर्द के लिए नींबू के छिलकों का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है।
कपूर
माइग्रेन के दर्द के इलाज में कपूर का इस्तेमाल काफी कारगर साबित हो सकता है। कपूर ठंडा होता है, जिससे सिर के दर्द में राहत मिलती है। जब भी माइग्रेन का दर्द हो तो कपूर को पीसकर, उसमें देसी घी मिला लें। इस पेस्ट को अपने माथे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। कपूर और घी की सुगंध से पित्त और गैस को ठीक करने में मदद मिलती है।
बादाम, काली मिर्च और दूध
माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए आप बादाम, काली मिर्च और दूध के मिश्रण का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए 5 से 6 भीगे हुए बादाम का छिलका उतारकर अच्छी तरह पीस लें। इसके साथ तीन से चार काली मिर्च भी पीस लें। अब एक कप दूध में इससे मिलाकर अच्छी तरह से उबाल लें। जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें एक चम्मच घी और एक चम्मच मिश्री डालकर ठंडा कर लें। इस मिश्रण का सेवन करने से आपको माइग्रेन के दर्द से तुरंत राहत मिलेगी और आपकी आंखें की रोशनी भी तेज होगी।
News Source: SM Hindi News
0 टिप्पणियाँ