Monu Manesar: हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पकड़ा,

Monu Manesar: हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पकड़ा,


हरियाणा पुलिस के तरफ से बड़ी कार्यवाई देखने को मिल रही हैभिवानी में जिंदा जलाए नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। गौरक्षक मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब  हरियाणा पुलिस मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस के हवाले कर सकती है। उसके भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है।

मंगलवार को करीब 12 बजे हरियाणा के आईएमटी मानेसर एक से हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पकड़ा है। गुरुग्राम के अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम पुलिस ने मोनू को नहीं उठाया है। बल्कि सीआईए स्टाफ ने हिरासत में लिया है। 

बताया जा रहा है कि गौरक्षक मोनू मानेसर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद हत्याकांड के बाद आठ महीने से फरार चल रहा था। 16 फरवरी, 2023 को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो में जली हालत में दो शव मिले थे। 

जांच के बाद सामने आया था कि दोनों शव राजस्थान के गोपालगढ़ के जुनैद और नासिर के थे। हरियाणा के कई गो-रक्षकों पर नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप लगा था। मोनू मानेसर इनमें सबसे चर्चित नाम था।

दरअसल मोनू मानेसर बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक है। वह गुरुग्राम के मानेसर का निवासी है। मोनू मानेसर का नाम 31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में भी शामिल था। मोनू के साथ हिंसा के मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी का एक भड़काऊ वीडियो सामने आया था। 

News Source: SM Hindi News



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ