Anand Mahindra Tweet : अरबपति कारोबारी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में एक 10 सेकेंड का एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें चांद की सतह पर खड़े एक लैंडर में से उनकी कंपनी की नई थार उतरती हुई दिखाई दे रही है. दरअसल, इसमें उन्होंने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) को चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए बधाई देते हुए अपना एक बड़ा सपना शेयर किया है. आनंद महिंद्रा अपनी कंपनी की नई Thar-E को चांद पर उतरते देखना चाहते हैं.
गौर करने वाली बात है कि M&M के सब्सिडरी महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल्स लिमिटेड (MEAL) ने बीते महीने ही ग्लोबल इवेंट फ्यूचरस्केप में विजन थार-ई इलेक्ट्रिक एसयूवी अनवील की थी. आने वाले समय में 5 दरवाजों वाली थार इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी और एक्सप्लोर द इम्पॉसिबल फिलॉसफी के साथ अनवील थार-ई का लुक और डिजाइन शानदार है.
News Source: SM Hindi News

0 टिप्पणियाँ