पत्नी को कुएं में धकेलकर लटका दी रस्सी, ताकि डूबे नहीं और तड़पती रहे

मध्य प्रदेश: एक दहेज लोभी पति ने पत्नी को कुएं में फेंका और सहारे के लिए एक रस्सी डाल दी. बेरहम इतने पर भी नहीं रुका. वह घाट पर खड़ा होकर जान की भीख मांगती पत्नी का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करता रहा.

यह घटना जावद थाना इलाके का बताया जा रहा है. गांव में रहने वाले राकेश कीर का विवाह करीब तीन साल पहले राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की निवासी उषा के साथ हुआ था. शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा. और अब बात यहाँ तक पहुंच गयी. 

राकेश कीर ने पहले तो अपनी पत्नी उषा को कुएं में धकेल दिया फिर फेंक दिया कि जल्दी डूबे नही. महिला पानी से भरे कुएं के अंदर से मिन्नतें करती रही कि मुझे बाहर निकाल लो. लेकिन बेरहम पति ने एक नहीं सुनी. हद तो तब हो गई जब रोती-चीखती और अपनी जान की भीख मांगती पत्नी का वीडियो भी आरोपी पति अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते रहा. फिर बाद मे उसके मायके वालो को भेज दिया। 

News Source: SM Hindi News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ