LPG Price From Delhi To Patna : सरकार की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ताजा कटौती के बाद अब भी बिहार की राजधानी पटना इसकी कीमत 1000 रुपये 1000 रुपये के पार बनी हुई है. यहां फिलहाल तक 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 1201 रुपये में बिक रहा था, जो अब घटकर 1001 रुपये का हो गया है.
रक्षाबंधन पर्व (Raksha Bandhan) से ऐन पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती (LPG Price Cut) थी. इसके तहत देश में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 200 रुपये घटा दी गई. इस कटौती का लाभ आम नागरिकों के साथ ही उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojna) के लाभार्थियों को भी दिया गया है. उन्हें गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी अब डबल हो गई है. LPG Cylinder की नई दरें आज से लागू कर दी गई हैं. आइए जानते हैं दिल्ली से पटना तक अब कितना सस्ता मिल रहा है घरेलू एलपीजी सिलेंडर...
घरेलू सिलेंडर अब 1000 रुपये से भी कम में
पीटीआई के मुताबिक, केंद्र सरकार ने मंगलवार को मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सस्ते एलपीजी वादे का मुकाबला करने के लिए घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती करने का ऐलान किया है. इस कटौती के बाद जहां आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1000 रुपये के नीचे आ गई है, तो वहीं उज्ज्वला योजना के तहत दिए जाने वाले एलपीजी सिलेंडर पर लाभार्थियों को 200 के बजाय 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी.
देश में 30 अगस्त 2023 से सिलेंडर दाम (शहर/पहले दाम/अब कीमत)
पटना में सबसे महंगा सिलेंडर
देश के विभिन्न राज्यों में सरकार द्वारा की गई 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती के बाद जो नई कीमतें तय की गई हैं, उनके मुताबिक अभी भी बिहार की राजधानी पटना में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम सबसे ज्यादा है. जहां देश के अन्य राज्यों में इसकी कीमत 1000 रुपये से नीचे आ चुकी है तो वहीं पटना में ये पूरा 1001 रुपये में मिलेगा. यहां बता दें कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से यथावत थीं. इनमें आखिरी बार बदलाव मार्च 2023 में किया गया था, जब इसकी कीमत 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई थी.
News Source: SM Hindi News
0 टिप्पणियाँ