कोल्ड ड्रिंक्स पीने से शरीर पर पड़ते हैं ये प्रभाव
1. कोल्ड ड्रिंक्स में फ्रुक्टोज पाया जाता है, जिसकी वजह से पेट पर चर्बी जमा हो सकती है. पेट पर चर्बी बढ़ने का मतलब है कि आपको डायबिटीज और हृदय संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं.
2. कोल्ड ड्रिंक्स हमारे लीवर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती है. दरअसल, जब कोल्ड ड्रिंक्स पीने की मात्रा को बढ़ा देते हैं, तो इससे लीवर जोर से बढ़ने लगता है. ये नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज के खतरे को बढ़ा देता है.
3. भले ही लोगों को लगता हो कि कोल्ड ड्रिंक्स में कई सारे फायदेमंद तत्व होते हैं. मगर सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है. पोषक तत्वों के बजाय ये कैलोरी और शुगर से भरपूर होती है. शुगर वाली ड्रिंक्स की वजह से लेप्टिन रजिस्टेंस का खतरा होता है, जो मोटापे के लिए जिम्मेदार है.
4. कोल्ड ड्रिंक्स की वजह से ब्लड शुगर बढ़ने का भी खतरा होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि शरीर इंसुलिन रजिस्टेंस हो जाता है. इंसुलिन का काम रक्तप्रवाह से ग्लूकोज को कोशिकाओं में ले जाना है. कोल्ड ड्रिंक्स के चलते कोशिकाएं इंसुलिन के प्रभाव के प्रति कम संवेदनशील हो जाती हैं.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
News Source: SM Hindi News
0 टिप्पणियाँ